श्री नन्दू गौशाला एवं गौवंश उपचारशाला, धारूहेड़ा ने अत्यंत प्रसन्नता के साथ बताया कि धारूहेड़ा के सम्मानित एवं समाजसेवी नागरिक, आरडब्ल्यूए प्रधान श्रीमान राजू राव जी गौशाला की मासिक मुहिम से जुड़े हैं और हर महीने ₹11,000 (ग्यारह हज़ार रुपये) का पावन सहयोग देंगे।
हर कार्य में सहयोग
गौशाला परिवार के अनुसार राजू राव जी गौशाला के प्रत्येक कार्य में समय-समय पर तन, मन एवं धन से निरंतर सहयोग करते रहे हैं। गौसेवा के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण एवं सहयोग हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
श्री नन्दू गौशाला परिवार उनकी इस पुण्य भावना को हृदय से नमन करता है और हार्दिक धन्यवाद एवं अभिनंदन देता है। गौमाता से प्रार्थना है कि वे राजू राव जी एवं उनके समस्त परिवार पर अपनी असीम कृपा, सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशियों की वर्षा सदैव बनाए रखें।


